हर हाल में पूरी होगी कैलाश जोशी जी की इच्छा, भोपाल में बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj singh

भोपाल/बागली, सोमेश उपाध्याय| अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सीएम हॉउस (CM House) पहुँचे पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) के साथ विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित बागली विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। बागली के युवा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के मंचीय सम्बोधन के बाद बागली को जिला बनाने का वादा पुनः याद दिलाया। इस पर सीएम ने मंच से ही अपना वादा दोहराते हुए कहा कि प्राण जाय पर वचन न जाए, वादा किया है वादा निभाएंगे बागली (Bagli) को जिला बनाएंगे यह आपकी नही स्व.कैलाश जोशी जी की इच्छा थी। हर हालत में पूरी की जाएगी| बागली के निवर्तमान नपाध्यक्ष अमोल राठौर, यूवा कार्यकर्ता शेखर मराठा,विशाल गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे|

यह चाहते है जोशी व समिति-
बागली जिला बनाओ अभियान समिति के सदस्य एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि समिति को सीएम ने आश्वस्तग जरूर कर दिया परन्तु अब तक जिले की घोषणा लिखित दस्तावेज़ के रूप में प्राप्त नही हुई है| हम चाहते है जिले की खागजी प्रक्रिया आरम्भ कर स्व.कैलाश जी की पुण्यतिथि पर पृथक जिले का गठन कर दिया जाए| गौरतलब है कि भाजपा के वरिस्ठ सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान भी वीडियो सन्देश प्रसारित कर संगठन व सरकार से बागली को पृथक जिला बनाने की माँग कर चुके है। वही पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी आगामी 24 नवम्बर को अपने पिता स्व.कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर बागली जिले का गठन करवाना चाहते है।

जोशी का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान विश्वास के पर्याय है ! वे जो कहते है वो पूरा करते है।इसलिए बागली जिला बनेगा यह शतप्रतिशत तय है!मेरे पिता ने जीवनपर्यंत सैद्धान्तिक राजनीति करि है!इसलिए बागली को हम प्रदेश का आदर्श जिला बनाएंगे।हमारी कोशिश है कि प्रथम पुण्यतिथि पर जिले का गठन हो जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews