अब पोर्टल पर मिलेगी फसल ऋण माफी की जानकारी

अब पोर्टल पर मिलेगी फसल ऋण माफी की जानकारी

भोपाल।

कमलनाथ सरकार ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना में आवेदकों को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी सी.एम. हेल्पलाइन/ऋण माफी पोर्टल www.cmlws.mp.online.gov.in के माध्यम से दिये जाने का निर्णय किया है। प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री अजीत केसरी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम.पी. ऑनलाइन को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

दिशा-निर्देशों के अनुसार एम.पी. ऑनलाइन संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा सी.एम. हेल्पलाइन के अधिकारियों से समन्वय कर तकनीकी बिन्दुओं के संबंध में जानकारी भेजने और प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इस व्यवस्था में आवेदक द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन पर फोन करके अपना ऋण माफी सीरियल नंबर/मोबाइल नंबर बताये जाने पर उसे प्रकरण की वर्तमान स्थिति बताई जाएगी।

आवेदक के प्राप्त जानकारी से संतुष्ट नहीं होने पर उसका आवेदन एल-1 श्रेणी अर्थात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास दर्ज किया जाएगा। वहां भी 15 दिन में निराकरण नहीं होता है, तो आवेदन उप संचालक के पास भेज जाएगा। उप संचालक द्वारा 15 दिन में निराकरण नहीं किये जाने पर जिला कलेक्टर के पास आवेदन भेजा जाएगा। यदि कलेक्टर द्वारा 15 दिन की समय-सीमा में भी आवेदन का निराकरण नहीं होता है, तो आवेदन संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास के पास भेजा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews