कोरोना से जंग में पुलिस परिवार की महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, बनाए 61 हजार मास्क

कोरोना से जंग में पुलिस परिवार की महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा, बनाए 61 हजार मास्क

भोपाल।

मध्‍यप्रदेश पुलिस के जवान जहाँ 24 घंटे कोरोना योद्धा के रूप मुस्‍तैद रहकर इस वैश्विक महामारी से सीधा लोहा ले रहे हैं तो इस लड़ाई में उनके परिवार की महिलाएं भी पीछे नहीं है। पुलिस परिवार की महिलाएँ, महिला आरक्षक, विभागीय टेलर व अन्‍य स्‍टाफ अपने कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच पहनाने के लिए उच्‍च कोटि के मास्‍क तैयार करने में जुटी हैं। पुलिस परिवार द्वारा अब तक 61 हजार से अधिक मास्‍क तैयार किए जा चुके हैं। पुलिस परिवार द्वारा हर दिन औसतन लगभग 5 हजार मास्‍क बनाए जा रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी ने कोरोना से धैर्य पूर्वक सीधा मोर्चा ले रहे पुलिस के जांबाजों के साथ-साथ इस लड़ाई में अप्रत्‍यक्ष रूप से सहयोग कर रहे पुलिस परिवार की महिलाओं व स्‍टाफ की सराहना एवं हौसला अफजाई की है। साथ ही भरोसा जताया है कि मध्‍यप्रदेश पुलिस अपनी कर्तव्‍य परायणता की बदौलत प्रदेश को कोरोना संकट से उबारने में सफल होगी।

पुलिस परिवार द्वारा प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में युद्ध स्‍तर पर मास्‍क तैयार किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जबलपुर पुलिस के आरक्षकों की पत्नियों व महिला आरक्षकों द्वारा अब तक 8 हजार मास्‍क बनाए जा चुके हैं। इसी तरह शहडोल पुलिस परिवार ने 6 हजार 300, रतलाम पुलिस परिवार ने 5 हजार 400, गुना पुलिस परिवार ने 5 हजार 600, मंदसौर पुलिस परिवार ने 3 हजार, इंदौर पुलिस परिवार ने 2 हजार 200 व होशंगाबाद की महिला आरक्षकों द्वारा अब तक 500 मास्‍क बनाए जा चुके हैं।

इसी प्रकार विशेष सशस्‍त्र बल 18वीं वाहिनी शिवपुरी द्वारा 6 हजार, खरगौन पुलिस द्वारा 5 हजार, छठी वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल जबलपुर द्वारा 3 हजार 200, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल इंदौर द्वारा 3 हजार 120, भोपाल की 25 वी वाहिनी द्वारा 2 हजार 800, पुलिस लाइन बालाघाट द्वारा 2 हजार 800, ग्‍वालियर की 13 वी वाहिनी द्वारा 2 हजार एवं 10 वी वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल सागर द्वारा एक हजार से अधिक मास्‍क बनाए जा चुके हैं। इनके अलावा पुलिस परिवार कल्‍याण केंद्र भोपाल, आगर मालवा, उमरिया व रायसेन जिले के पुलिस परिवार द्वारा भी मास्‍क तैयार किए जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews