जबलपुर स्टेशन पर सुधार कार्य के दौरान इटारसी-कटनी मेमू निरस्त

रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।
train cancelled latest news

train cancelled latest news

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली इटारसी- कटनी-इटारसी मेमू ट्रेन को निरस्त किया गया है।

27 से 30 तक ट्रेन कैंसिल 

दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 61617 इटारस-कटनी मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 61618 कटनी- इटारसी मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अपील 

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews