‘सांपों की गिनती’ को लेकर जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना, कहा ‘कर्ज, करप्शन और कमीशन के सांप कौन पकड़ेगा’

मुख्यमंत्री की इस बात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि हजारों समस्याओं को दरकिनार कर सरकार अब सांपों की गिनती करवाएगी। उन्होंने कहा कि सांपों को ढूंढने जंगल जा रही बीजेपी अपने आसपास के सांपों को कैसे भूल रही है
Jitu Patwari

Jitu Patwari

Jitu Patwari Slams BJP Over Snake Census : सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘सांपों की गिनती’ कराने की बात पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार कर्ज, करप्शन और कमीशन के सांपों को छोड़कर अब जंगल में सांपों की गिनती कराने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे अहम मुद्दे हैं लेकिन सरकार का फोकस अब सांपों की गिनती पर है।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि अब सांपों की गिनती भी शुरु कराई जाए। इसे लेकर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा है और कहा कि सांपों की गिनती से जरूरी भ्रष्टाचार के सांपों पर अंकुश लगाना है।

MP में अब होगी सांपों की गिनती

मध्यप्रदेश में अब बाघों, तेंदुओं और गिद्धों की तरह सांपों की भी गणना कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्रशासन अकादमी में आयोजित वन संरक्षण एवं जलवायु समर्थ आजीविका विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला में ये बात कही। उन्होंने मंच से वन विभाग के अधिकारियों से पूछा कि क्या वाइल्ड लाइफ एक्ट में सांपों की गिनती का प्रावधान है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब सांपों की गिनती भी शुरू कराई जाए।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

सीएम के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि ‘हजारों समस्याओं को दरकिनार कर मुख्यमंत्री अब “सांपों” की गिनती करवा रहे हैं।सच में कमाल है! सांपों को ढूंढने जंगल जा रही बीजेपी सत्ता अपने आसपास के सांपों को कैसे भूल रही है? कर्ज के सांप, करप्शन के सांप, कमीशन के सांप। इन्हें कौन पहचानेगा? इन्हें कौन पकड़ेगा?’ उन्होंने कहा कि ये सब असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के तरीके हैं लेकिन कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews