कोरोना वायरस को लेकर कमलनाथ सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

कोरोना वायरस को लेकर कमलनाथ सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

भोपाल।

चीन में कोरोना वायरस से लगातार हो रही मौतों के बाद मध्यप्रदेश सरकार अलर्ट हो चली है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को जागरुक करने और बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विशेष कदम उठाने के लिए कहा गया है। इस अलर्ट के मिलने के बाद कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही इस बीमारी से बचाव के उपाय लोगों को बताए जाएंगे। इसके लिए व्यापक प्रचार किया जाएगा।

हालांकि अब तक इस बीमारी के मरीज देश भर में सामने नहीं आए हैं, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। ये एडवाइजरी प्रदेश के सभी जिलों को जारी की गई है।इधर, भारत सरकार ने भी इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी की है और भारत समेत विश्वभर के हवाईअड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, इसकी पहचान पहली बार दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में हुई थी, इससे अबतक चीन में 41 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1300 से ज्यादा संक्रमित। हालांकि अब तक इस बीमारी के मरीज देश भर में सामने नहीं आए हैं, लेकिन नागरिकों की सुरक्षा का खास ख्याल रखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। ये एडवाइजरी प्रदेश के सभी जिलों को जारी की गई है।

ये हैं वायरस के लक्षण

वुहान में सबसे पहले सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) रोगाणु जैसे रहस्यमय का पहला मामला सामने आया था। इस वायरस का अभी कोई ज्ञात उपचार नहीं है। सांस संबंधी दूसरी बीमारियों की तरह ही बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत इस संक्रमण के लक्षण हैं। यह न्यूमोनिया का कारण भी बन सकता है।

इन देशों में पहुंचा वायरस

अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में रहस्यमय वायरस पहुंच चुका है। थाइलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और अमेरिका में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में भी कुछ संदिग्ध मामले दिखे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews