कमलनाथ की पसंद है छिंदवाड़ा की ये सीट, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

Kamal-Nath-likely-to-contest-Assembly-bypoll-from-chindwara

भोपाल। मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा फिलहाल कांग्रेस की सियासत का केंद्र बना है। कमलनाथ यहां से सांसद भी और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भी। उन्हें अब विधायक बनने के लिए उप चुनाव लड़ना होगा। इसके लिए कई सीटों का नाम सामने आया है। कई विधायकों ने उनके लिए अपने सीट छोड़ने की पेशकश की है। अटकलें हैं कि सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से ही किसी सीट पर उप चुनाव लड़ेंगे। यहां की आठ विधासभा में से सौसर का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

मुख्यमंत्री के खास सूत्रों का कहना है कि नाथ अपने बड़े बेटे नकुल को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का नौ बार प्रतिनिधित्व करने वाले कमलनाथ को अब उप चुनाव लड़ना है। उनके करीबीयों का कहना है कि वह सौसर विधानसभा से चुनाव लड़ने में इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सौसर से उप चुनाव लड़ना चाहते हैं, क्योंकि अगर वह किसी और सीट से चुनाव लड़ते हैंं तो विपक्षी दल बीजेपी उनकी छवि खराब करने का काम करेगी। बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटे उनके बड़े बेटे नकुल को वह लोकसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं। 

कांग्रेस नेता और विधायक दीपक सक्सेना ने कहा कि जैसे ही कमलनाथ जी इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे मैं उसी समय अपनी सीट उनके लिए छोड़ दूंगा। हम सब चाहते हैंं वह यहां चुनाव लड़ें। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के लिए जनता ने और स्थानीय नेताओं ने मांग की है। हमारी पार्टी में जनता की इच्छाओं का सम्मान किया जाता है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews