कमलनाथ ने खाली किया सीएम हाउस, शुभ मुहूर्त में शिफ्ट होंगे शिवराज

कमलनाथ ने खाली किया सीएम हाउस, शुभ मुहूर्त में शिफ्ट होंगे शिवराज

भोपाल| सत्ता जाने के दो महीने बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने सीएम हाउस (CM House) खाली कर दिया है| अब शुभ मुहूर्त देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सीएम हाउस में प्रवेश करेंगे| सीएम शिवराज वर्तमान समय में 74 बंगला में निवास कर रहे हैं।

सीएम हाउस खाली करने के बाद कमल नाथ अब श्यामला हिल्स पर ही मुख्यमंत्री निवास के सामने वाले बंगले में रहेंगे। फिलहाल कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं। गुरुवार को वहां से लौटने के बाद वे सीधे अपने नए निवास पर जाएंगे। इधर, मुहूर्त देखकर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। पिछले साल मुख्यमंत्री निवास में रंग रोगन कुछ नए निर्माण पर बड़ी राशि खर्च की गई थी।

दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कमलनाथ इस बंगले में जून 2019 में शिफ्ट हुए थे। वे करीब 11 महीने इस बंगले में रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पिछले तीन कार्यकाल में सबसे ज्यादा 13 साल से अधिक समय तक इस बंगले में रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews