कटनी- खराब सड़क की वजह 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर बच्चियां

मामला कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत घिनौची गांव के बच्चों का है। खराब सड़क ने बच्चों का भविष्य खतरे में डाल दिया है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत घिनौची गांव के बच्चों को सड़क के अभाव में पढ़ाई छोड़ने का मामला सामने आया है। कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी सड़क नहीं बनी तो मजबूरी में बच्चियों को पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है।

खराब सड़क-चलना पड़ता 10 किलोमीटर एक्स्ट्रा 

गांव में कक्षा 8वीं तक ही स्‍कूल होने की वजह से बच्‍चों को आगे की पढ़ाई के लिए गांव से चार किमी दूर गुलवारा गांव जाना पड़ता है, लेकिन इस रास्ते के बेहद खराब होने की वजह से अन्‍य रास्‍ते के जरिये दस किमी का सफर तय करके स्‍कूल जाना पड़ रहा है, जिसके चलते कई अभिभावक द्वारा बच्‍चो की सुरक्षा के कारण उन्‍हें स्‍कूल नहीं भेजा पा रहा है।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर कटनी से मामले की जांच कराकर गांव की बच्चियों को शिक्षा के मौलिक/मानव अधिकारों के उपयोग से वंचित हो सकने की समस्या के उचित एवं शीघ्र समाधान हेतु की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews