मंगलवार धनतेरस को मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे इतने रुपए

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल राशि 6 हजार रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।
Kisan Kalyan Yojana

MP CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ये दिवाली खुशियों वाली होने जा रही है, मान्यता है धनतेरस को यदि घर में धन आये तो पूरे साल धनवर्षा होती है, संभव है किसानों के साथ ऐसा ही हो, दरअसल कल मंगलवार को धनतेरस वाले दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान कल्याण योजना की दूसरी क़िस्त जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल राशि 6 हजार रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। हितग्राही परिवारों को योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 की द्वितीय किश्त की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मंदसौर से  29 अक्टूबर को ट्रांसफर की जाएगी। इस दिन प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

PM Kisan Yojana में मिलती है इतनी राशि 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 3 बराबर किस्तों में सालाना 6000/- रुपये दिए जाते हैं, इसकी 19 वीं क़िस्त का इन्तजार किसानों को है और इसी योजना से जुडी हुई योजना है किसान कल्याण योजना जो मध्य प्रदेश सरकार चला रही है और सालाना 6000/- रुपये किसानों को दे रही है।

किसान कल्याण योजना के लिए कौन हैं पात्र

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, सबसे खास बात ये है कि सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ उन किसानों को ही मिलता है जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews