जानिये..क्या लिखा था पूर्व मंत्री की महिला मित्र ने सुसाइड नोट में..

पूर्व मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की आत्महत्या मामले में आए दिन बड़े खुलासे हो रही है। एक तरफ जहां पुलिस को पता चला है कि उमंग सिंघार और सोनिया भारद्वाज की मुलाकात एक मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। वही दूसरी तरफ उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आत्महत्या से जुड़े कई पहलूओं पर प्रकाश डाला गया है।

यह भी पढ़े.. Dogecoin के बाद अब धूम मचाने आ रही फेसबुक की Cryptocurrency Diem, जानें कैसे करें निवेश

यह सुसाइड नोट एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित किया गया है, हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज इसकी पुष्टी नहीं करता है।वेबसाइट द्वारा जारी किए गए सुसाइड नोट में लिखा है- मैं जो कुछ कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। उमंग आई लव यू।पूर्व मंत्री के अलावा सुसाइड नोट में महिला मित्र ने बेटे आर्यन को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटा मुझे माफ कर देना मैं तेरे लिए बहुत कुछ करना चाहती थी लेकिन कुछ नहीं कर पाई।

इस सुसाइड नोट और सोनिया भारद्वाज के बेटे के बयान के बावजूद पूर्व मंत्री को आरोपी बनाए जाने को लेकर भोपाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होना शुरु हो गए हैं। इधर भोपाल पहुंचे सोनिया भारद्वाज के बेटे ने उमंग सिंघार को अपना गर्जियन बताया है और पुलिस कार्रवाई को गलत करार दिया है।वही इस मामले में उमंग ने भी भोपाल आईजी को पत्र लिखकर उन्हें आरोपी नहीं बनाए जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, इन संभागों में भारी बारिश के आसार

बता दे कि भोपाल पुलिस ने पूर्व मंत्री पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सुसाइड नोट और नौकर के बयानों के आधार पर पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पूर्व मंत्री

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews