
Leopard spotted in village Podi of Umaria district
BHOPAL NEWS : सिंगरौली जिले के सरई वन क्षेत्र के कनवार-लाघिया जंगल में अपनी मां के साथ जंगल गई एक नौ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मृत्यु होने की घटना सामने आई है। अपनी मां के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई बच्ची पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें बच्ची की मृत्यु हो गई।
यह थी घटना
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार की शाम वन परिक्षेत्र सरई क्षेत्र के बेलगांव की निवासी मासूम मां के साथ लकड़ी बीनने गई थी, तभी जंगल के अंधेरे में अचानक से तेंदुए ने 9 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया, इस घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल भी बना दिया है। घटना के वक़्त बेटी से कुछ दूरी पर माँ भी लकड़ी बीन रही थी, इस दौरान बच्ची को अकेला देख तेंदुए ने अचानक जंगल से दबे पैर उस पर हमला कर दिया, हालांकि बच्ची की आवाज सुनने के बाद उसकी मां आरती वहां पहुंच कर चिल्लाई, तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया, आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए, लेकिन घायल हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
आयोग ने जारी किया नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला वन अधिकारी, सिंगरौली से मामले की जांच कराकर मृतका के उत्तराधिकारियों को शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि एवं जन सुरक्षा के लिये किये गये उपायों के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।
