नए स्वरूप में आगे बढ़ेगा LOCKDOWN, सीएम बोले- ‘अभी लॉक डाउन हटाना ठीक नहीं’

नए स्वरूप में आगे बढ़ेगा LOCKDOWN, सीएम बोले- ‘अभी लॉक डाउन हटाना ठीक नहीं’

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है| हालात को काबू में करने के लिए सरकार लॉक डाउन आगे बढ़ाएगी| नए स्वरूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा अभी लॉक डाउन हटाना ठीक नहीं| नया स्वरूप क्या होगा इसकी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। उन्होंने कहा जनता की जिंदगी की कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे|

मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना खतरनाक नहीं है, समय रहते लोग इलाज कराएं तो ये ठीक हो सकता है। देर से इस बीमारी को बताने पर मौत का खतरा है| उन्होंने कहा इंदौर में लोगों की मौत का आंकड़ा इसलिए बढ़ा कि अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में आए जब उनकी बीमारी बढ़ गई। समय पर उपचार मिल जाए तो यह बिल्कुल साधारण बीमारी है, लेकिन अगर देर हुई तो जानलेवा बन जाती है। 38 लोग इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल से स्वस्थ होकर निकले हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि हम इससे जीत सकते हैं

14 अप्रैल के बाद भी प्रदेश में लॉक डाउन जारी रहेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि अभी 14 अप्रैल के बाद भी प्रदेश में लॉक डाउन जारी रहेगा, परंतु 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन का स्वरूप अलग होगा। इस दौरान उपार्जन, मनरेगा कार्य, छोटी-मोटी आर्थिक गतिविधियां आदि उन क्षेत्रों में की जाएंगी, जहां संक्रमण नहीं है।

सीएम ने कोरोना के खिलाड़ तैयारियों को लेकर कहा देश में एक हजार टेस्ट हो रहे हैं। हम हम हवाई जहाज से दूसरे शहरों में जांच कराने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। कुछ ही दिन में ही प्रदेश में 10 हजार पीपीटी किट बनने लगेगें। प्रदेश के 23 अस्पतालों में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया गरीब लोगों को तीन माह का राशन दे दिया गया है, इसी महीने में दो-दो महीने का राशन और दे दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews