Lok Sabha Election 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा ‘पाँचवें चरण में जनता कर रही है विकास के लिए वोट’, बीजेपी की सरकार बनने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मतदाताओं से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। आपका एक मत देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्धारण करता है। उन्होंने कहा कि कहा कि दस साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की राजनीति हो रही है।
cm Mohan

Lok Sabha Election 2024 : सीएम मोहन यादव ने भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने और देश के मान सम्मान को और बढ़ाने के लिए तीसरी बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए उन्होंने पाँचवें चरण में हो रहे मतदान में मतदाताओं से बढ़ चढ़कर वोट देने की अपील की है।

पाँचवें चरण के लिए मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पांचवें चरण में आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और जम्मू व कश्मीर के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि ‘सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। आपका एक मत देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्धारण करता है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय राजनीति की परिभाषा और कार्य-संस्कृति को बदल दिया है। पहले धर्म, जाति, भावना को चुनाव का मुद्दा बनाया जाता था। आज मोदी जी के नेतृत्व में रिपोर्ट कार्ड, विकासवाद की राजनीति हो रही है। 

सीएम मोहन यादव ने की ये अपील

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील की है कि वे देश के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जन्म ही अंग्रेजों द्वारा हुआ है, इसीलिए सभी कांग्रेसी आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन देश को बाँटने के लिए गठित हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं और विकसित भारत के 4 स्तंभ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान को मजबूत कर रहे हैं ताकि भारत मजबूत हो। सीएम ने कहा कि दस साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews