Lok Sabha Election 2024 : दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, कहा ‘हिंदू मुसलमानों के बीच कर रहे हैं नफरत की राजनीति’

उन्होंने कहा कि कल ही नरेंद्र मोदी जी ने कहा था मैं कभी भी हिंदू मुसलमान के विषय पर वोट नहीं माँगता और आज फिर से झूठ बोल दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई प्रावधान ही नहीं है। बीजेपी समाज को धर्म के आधार पर बाँटना चाहती है।
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस दोनों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूरे चुनावों में जो एक मुद्दा चर्चाओं में रहा है वो जाति और धर्म। एक तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाते आए हैं कि वो धर्म के आधार पर संपत्ति का बँटवारा और आरक्षण देना चाहती है, वहीं कांग्रेस कहती रही है कि बीजेपी धर्म के आधार पर समाज को बाँटना चाहती है। अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है।

पीएम मोदी को घेरा

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक मीडिया क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि ‘कल ही नरेंद्र मोदी जी ने कहा था मैं कभी भी हिंदू मुसलमान के विषय पर वोट नहीं माँगता और आज फिर से झूठ बोल दिया। धर्म के आधार पर आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई प्रावधान ही नहीं है। प्रधानमंत्री जी इसका कोई आधार या प्रमाण हो तो जनता के सामने प्रस्तुत करें। मोदी जी ने जीवन भर हिंदू मुसलमान के बीच में नफ़रत का बीज बो कर ही राजनीति की है। ये घोर सांप्रदायिक व्यक्ति हैं और देश में नफ़रत फैला कर देश को धार्मिक आधार पर बाँट रहे हैं। आज़ादी के पहले सावरकर और जिन्नाह थे और आज मोदी और ओवैसी हैं। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिस दिन मैं हिंदू-मुसलमान करूँगा, उसे दिन सार्वजनिक जीवन में रहने योग्य नहीं रहूँगा। दिग्विजय सिंह ने उनके इसी बयान के आधार पर उन्हें घेरा है। पीएम के भाषण की क्लिप शेयर की है जिसमें वो कह रहे हैं कि कांग्रेस चाहती थी कि देश के सारे बजट का 15% सिर्फ मुसलमानों पर खर्च हो, कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ एक ही हैं, उसका अपना प्रिय वोट बैंक। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी सिर्फ़ नफ़रत की राजनीति करती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews