Lok Sabha Elections 2024 : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता से की अपील, कहा ‘प्रजातंत्र के पर्व में पूर्ण आशीर्वाद दें’

उन्होंने कहा कि मेरे गुना, शिवपुरी, और अशोकनगर के सभी परिवारजनों को मेरा आग्रह है कि 7 मई को अपने मत अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी दें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हम मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर गुना का निर्माण करें। आईए मिलकर पूरे क्षेत्र में कमल खिलाएं।
Scindia

Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री और गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से उन्हें आशीर्वाद दें जिससे गुना शिवपुरी और अशोकनगर का विकास हो सके।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की ये अपील

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘मेरे गुना, शिवपुरी, और अशोकनगर के सभी परिवारजनों को मेरा आग्रह है कि 7 मई को अपने मत अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी दें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हम मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर गुना का निर्माण करें। आईए मिलकर पूरे क्षेत्र में कमल खिलाएं। उन्होंने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और देश के साथ उनके संसदीय क्षेत्र के पूर्ण विकास के लिए बीजेपी का साथ देने का आह्वान किया।

7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान

मध्य प्रदेश में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में 9 सीटों पर मतदान होगा। राजधानी भोपाल सहित भिंड, मुरैना, गुना, ग्वालियर, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएँगे। इन सीटों पर 127 उम्मीदवार मैदान में हैं और 20 हज़ार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1 करोड़ 77 लाख 52 हज़ार 583 मतदाता इनके भाग्य का फ़ैसला करेंगे। बता दें कि भोपाल में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने लकी ड्रॉ का ऑफ़र भी रखा है। इसके तहत मतदाताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएँगे। पिछले दो चरण में प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत घटने के बाद चुनाव आयोग ने ये तरीक़ा निकाला है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग मतदान करें। चुनाव के तीसरे चरण में सिंधिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गजों की क़िस्मत का फ़ैसला भी होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews