बिजली संबंधी समस्या से हैं परेशान, तो आपके लिए है यह जरूरी खबर

बिजली संबंधी समस्या से हैं परेशान, तो आपके लिए है यह जरूरी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट|
मध्य प्रदेश में बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आम आदमी आये दिन दो-चार होता रहता है| दफ्तर-दफ्तर भटकने पर भी उनकी समस्या हल नहीं हो पाती| अब लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा| मध्य क्षेत्र वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए वितरण केन्द्र स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 1 से 15 सितंबर तक किया जाएगा।

इस समस्याओं का होगा समाधान
इन शिकायत निवारण शिविरों में बिजली बिल संबंधित शिकायतें- जिनमें समय पर बिल वितरण नहीं होना, बिल प्राप्त नहीं होना, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होना, ऑनलाइन बिल जनरेट नहीं होना और ऑनलाइन पेमेंट अपडेट नहीं होना है। इसके साथ ही लॉकडाउन के संदर्भ में घोषित राहत प्रदान नहीं किया जाना, मीटर संबंधी शिकायतें- जिनमें समय पर रीडिंग नहीं होना, गलत रीडिंग, देरी से रीडिंग होना, ट्रांसफार्मर संबंधी, विद्युत प्रदाय संबंधी और नवीन कनेक्शन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा।

1 से 15 सितंबर तक लगेंगे शिविर
शिकायत निवारण शिविर 1 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में 354 वितरण केंद्र और जोन स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने बताया कि शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की विद्युत देयक एवं बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण उपमहाप्रबंधक स्तर के अधिकारी तथा वितरण केंद्र प्रभारी की उपस्थिति में किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews