मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी

BSP

BHOPAL BSP PARTY : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची गुरुवार देर शाम जारी की है। इसमें 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जिसमें जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी, अमरपाटन से छन्गे लाल कोल, भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाह, बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध, सीहोर से कमलेश दोहरे, सोनकच्छ से डॉ एसएस मालवीय, घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा, गुन्नौर से देवीदीन आशु, चंदला से दीनदयाल(डीडी) अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है।

जारी सूची 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews