
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक राजभवन पहुंचे, कयास लगाया जा रहा है कि नगरीय निकायों एवं पंचायत चुनावों की गहमागहमी के बीच राज्यपाल से मुलाकात इसी मुद्दे को लेकर की गई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार की सुबह करीबन साढ़े 10 बजे राजभवन पहुंचे और यहाँ उन्होंने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात की। इसे चुनावों को लेकर सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें… MP में मुख्यमंत्री शिवराज ने शुरू किया “आंगनवाड़ी गोद लें अभियान”, लोगों से की अपील
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन से बाहर निकले, सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव के संशोधित अध्यादेश को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है। सरकार फिलहाल तक तय नहीं कर सकी थी कि महापौर और अध्यक्षों के निर्वाचन को लेकर उसकी कैसी प्रक्रिया अपनाना है और इससे संबंधित अध्यादेश लाना है। मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपडेट सरकार की तरफ से आ सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”713974929″]
