निवेश की नई संभावनाओं के साथ फिर दावोस दौरे पर जाएंगे सीएम कमलनाथ

निवेश की नई संभावनाओं के साथ फिर दावोस दौरे पर जाएंगे सीएम कमलनाथ

भोपाल| मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर दावोस के दौरे पर जाएंगे। सीएम 20 जनवरी को दावोस जाएंगे। उनका दौरा 20 से 24 तक रहेगा। इससे पहले कमलनाथ पिछले साल 19 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शिरकत करने के लिए स्विटजरलैंड के दावोस रवाना हुए थे, दावोस में सीएम ने मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के सिलसिले में तमाम दिग्गज हस्तियों से मुलाकात की थी।

सीएम एक बार फिर 20 से 24 जनवरी तक दावोस दौरे पर रहेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव और उद्योग विभाग के कुछ अधिकारी जा सकते हैं। कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। सीएम वर्ल्ड इकाॅनोमिक फोरम में शिरकत करने के साथ-साथ मप्र में निवेश की संभावनाओं पर प्रमुख लोगों से बात भी करेंगे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews