
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में नवरात्रि के दौरान हो रहे गरबा आयोजनों को लेकर अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक बड़ा बयान सामने आया है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गरबे में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर जब निर्देश जारी किए गए हैं तो इन लोगों को नहीं जाना चाहिए, सावधानी रखनी चाहिए, और यदि माता में आस्था रखते हैं तो खुद गरबे का आयोजन करें और एक मिसाल पेश करें, व्यवधान न डाले, पहले ही कहा गया है बिना पहचान पत्र के गरबे में एंट्री नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी गरबा आयोजनों में बिना आईडी प्रवेश न दिए जाने के निर्देश दिए है वही सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी गरबे में मुस्लिम युवकों की एंट्री न दिए जाने पर बयान दिया था।
यह भी पढ़ें…. Indore : गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों द्वारा बनाई जा रही थी लड़कियों की फोटो-वीडियो, भेजा जेल
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किया है जिसमें बिना आईडी गरबा में नो-एंट्री रहेगी। गरबा आयोजकों को बिना आईडी प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कहा कि गरबा में शामिल होने के लिए पहचान पत्र आवश्यक रूप से लाना होगा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और हिंदूवादी संगठनों की मांग के बाद कलेक्टर ने यह फैसला लिया है और दौरान इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था जो लोग जय माताजी नहीं बोलते, जय कारे नहीं लगाते उन्हें गरबा में प्रवेश नहीं करना चाहिए। दरअसल नवरात्र में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत शहरों में बड़े स्तर पर गरबा का आयोजन होता है। इसमें युवक-युवतियां भाग लेते है। वही इंदौर में गरबा आयोजन में फर्जी आईडी के सहारे घुसे मुस्लिम युवकों को पकड़ा गया था जिसके बाद यह मामला और गरमा गया था फिलहाल अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सख्ती का ऐलान कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”755405940″]
