कांग्रेस के स्लोगन पर मंत्री भदोरिया का सवाल-‘क्या विधायक लक्ष्मण सिंह भी बिकाऊ’

कांग्रेस के स्लोगन पर मंत्री भदोरिया का सवाल-‘क्या विधायक लक्ष्मण सिंह भी बिकाऊ’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश कांग्रेस उपचुनाव से पहले लगातार बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए के नारे को लेकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के सगे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी कभी बीजेपी ज्वाइन की थी तो क्या वो भी बिकाऊ हैं। उन्होंने कहा कि ये वैचारिक परिवर्तन होते हैं जो समय-समय पर देखने को मिलते हैं, इसमें बिकाऊ जैसी कोई बात नहीं है।

मंत्री अरविंद भदौरिया ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सभी नेता चुनाव वाले क्षेत्रों में हैं और लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन 15 महीने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही और तत्कालीन सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। अब कमलनाथ किस भाव के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बीजेपी ने उपचुनाव की संभावनाओं के साथ ही जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews