
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के “हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर राजनीति शुरू हो गई है, दरअसल प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र के शुभारंभ को कांग्रेस ने मुद्दा बनाते हुए इसे शर्मनाक बताया है, वही अब भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए निशुल्क तिरंगा बांटने का ऐलान किया है, विधायक मसूद ने कहा कि वह 11 से लेकर 13 अगस्त तक पुराने भोपाल, जहांगीराबाद और 6 नंबर स्टॉप स्थित अपने कार्यालय में तिरंगा लोगों को बाँटेगे, वही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश की जश्न-ए-आजादी के इस खास मौके पर हर घर में तिरंगा लगाया जाए वह खुद इसका समर्थन करते है लेकिन जिस तरह से बीजेपी तिरंगा विक्रय केंद्र खोलकर इसे बेच रही है यह अफसोसजनक है।
यह भी पढ़ें… जबलपुर : 8 लोगों की बलि लेकर नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, अब CMHO ने दिए जांच के आदेश
विधायक आरिफ़ मसूद ने कहा कि वह तिरंगा तो लोगों में वितरित करेंगे साथ ही जिस भी धर्म के लोग जिस भी स्वतंत्रता सेनानी के चित्र चाहेगे वह भी उन्हे निशुल्क दिए जायेगे, वही विधायक आरिफ़ मसूद ने लोगों से जश्न-ए- आजादी के इस पर्व को उत्साह के साथ मनाने और घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।
[dgv_vimeo_video id=”735806444″]
