शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया

भोपाल | कोरोना संकट के बीच शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है| जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का कार्यकाल सरकार ने बढ़ा दिया है| इनका कार्यकाल ख़त्म होने पर हालही में प्रशासकों की नियुक्ति गई थी| अब सरकार ने अपने ही आदेश को पलट दिया है| जब तक चुनाव नहीं होते तब तक अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे|

दरअसल, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर अहम् बैठक हुई| जिला और जनपद अध्यक्षों का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलने पहुंचा| इस दौरान उन्होंने अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की| क्यूंकि वर्तमान में चुनाव की स्तिथि नहीं है| इस बैठक में पूर्व पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे|

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम शिवराज ने फैसला किया है कि जब तक चुनाव नहीं होते तब तक जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है| उन्होंने कहा कोरोना संकट में ग्रामीण प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं| गोपाल भार्गव ने कहा अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में ग्रामीण क्षेत्रों में मदद मिलेगी| सभी जनप्रतिनिधि युद्धस्तर पर काम करेंगे|

सरकार ने 13 अप्रैल को जिला और जनपद पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत प्रशासक नियुक्त किये थे| अब सरकार प्रशासकों से अधिकार वापस लेते हुए अध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी सौंप दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews