भोपाल नगर-निगम की अतिक्रमण टीम की महिला कर्मियों को छेड़ते हैं पुरुष कर्मी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, कमिश्नर को नोटिस जारी

अतिक्रमण प्रभारी उन्हें दो-दो की टीम बनाकर मौके पर भेजते हैं, वाहन में जगह कम होने पर पुरुष कर्मचारियों के साथ बैठना पड़ता है, इस दौरान महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की जाती है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

भोपाल शहर के नगर निगम के अतिक्रमण अमले में काम करने वाली महिला कर्मियों के साथ पुरुष कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। अतिक्रमण प्रभारी उन्हें दो-दो की टीम बनाकर मौके पर भेजते हैं, वाहन में जगह कम होने पर पुरुष कर्मचारियों के साथ बैठना पड़ता है, इस दौरान महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की जाती है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं 

महिला कर्मियों का कहना है अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर उनका वेतन काट लिया जाता है। इस संबंध में महिला कर्मियों ने नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्‍त से भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि भोपाल नगर निगम में महापौर खुद एक महिला है,

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नोटिस किया जारी 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews