IAS अफसर के बेटे पर हमला करने वाला बेसुराग, पुलिस खंगाल ही CCTV

man-hurls-stone-on-IAS-son-car-in-bhopal

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली इलाके में रविवार देर रात एक वरिष्ठ आईएएस अफसर के बेटे पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में अफसर के बेटे की कॉलर बोन में चोट आई है। उसकी कार की खिड़की का कांच भी टूट गया है। हबीबगंज पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। हमला करने वाला आरोपी 48 घंटे बाद भी बेसुराग है।

यह है मामला 

अमित ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब साढे दस बजे वह अपने साथी गिरजा शंकर यादव के साथ कार से बिट्टन मार्केट जा रहे थे। वह जैसे ही अजातशत्रु के घर के पीछे पहुंचे, तभी किसी ने ड्रायवर साइड से बड़ा सा पत्थर कार पर मारा। कार का कांच फोड़ते हुए अंदर पहुंचे पत्थर से उनके कंधे पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने तुरंत ही कार रोकी तो अंधेरे में एक व्यक्ति खड़ा दिखाई पड़ा। उन्होंने आवाज देकर पूछा कि क्या बात है तो वह गाली-गलौज करने लगा। कार से उतरकर अमित और उनके साथी उसके पास जाने लगे तो वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज करने और पत्थर मारकर कांच फोड़ने का मामला दर्ज कर लिया था।   पुलिस आरोपी की तलाश में घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाने की बात कह रही है। उल्लेखनीय है कि पत्थर कार के कांच में लगने के बाद में कंसोटिया के बेटे के कंधे पर लगा है। जिससे उन्हें चोट आई थी। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews