गंजबासौदा: तीन शव बरामद, रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद, बोले CM- 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

गंजबासौदा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha) के गंजबासौदा से बड़ी खबर मिल रही है। यहां मिट्टी के अचानक धसने से कई लोग कुएं के अंदर जा गिरे है, सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए है और  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है और सभी को सुरक्षित बचाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद आपदा प्रबंधन दल को मौके पर भेजा है। कलेक्टर-IG भी मौके पर पहुंच रहे हैं।अबतक तीन के शव निकाले गए हैं। कई के दबे होने की आशंका है।NDRF और SDRF मौके पर राहत कार्य मे जुटे है।

यह भी पढ़े.. MP School: 26 जुलाई तक आवंटित स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे छात्र, सीधे राशि ट्रांसफर करेगी सरकार

गंजबासौदा की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गंज बासौदा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में देर रात तक दो शव मिले थे, एक शव आज सुबह निकाला गया है। मैं लगातार घटना स्थल पर मौजूद प्रशासन से संपर्क में हूँ और बचाव कार्यों की निरंतर मोनिटरिंग कर रहा हूँ। राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे, उनकी देखरेख में बचाव दल फसें हुए लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर कमिश्नर आईजी कलेक्टर एसपी एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता घायलों को 50 हज़ार रुपये एवं निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी ।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा ज़िले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएँ में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है। घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं। मेरे निर्देश पर ज़िला कलेक्टर (Vidisha Collector) व एसपी भी पहुँच रहे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचावकार्य में जुटी हुई है।मैंने CS, DGP और SDRF डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए SDRF की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं IG भी रवाना हो गए हैं। मैं लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहा हूँ और लाइव कॉन्टैक्ट में हूँ।

मिली जानकारी के अनुसार, हादासा विदिशा जिले के गंजबासौदा के लाल पठार पर हुआ है।यहां कुएं में एक गिर गया था, जिसे बचाने के लिए सैकड़ों की तादाद में भीड़ पहुंची थी और कुएं के आसपास खड़ी हो गई।इस दौरान अचानक कुएं की दीवार भीड़ के दबाव से भरभराकर नीचे जा गिरी और आसपास के खड़े दर्जनों की संख्या में लोग भी कुएं जा गिरे।

यह भी पढ़े.. Suspended: आयुक्त का एक्शन- लापरवाही पर CMO निलंबित, शिक्षक पर भी गिरी गाज

घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।अभी तक एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशान हो रही है। सूचना मिलते ही आसपास की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची है।

https://vimeo.com/575462165

https://vimeo.com/575467842

https://vimeo.com/575469876

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews