दिवाली से पहले खुशियां हुईं खाक, फुटवियर शॉप में आधी रात लगी आग

दिवाली से पहले खुशियां हुईं खाक, फुटवियर शॉप में आधी रात लगी आग

भोपाल। जुमेराती मार्केट में बीती रात करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने तत्काल फायर कंट्रोल रूम में काल कर जानकारी दी। जिसके बाद में दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी फारूख ने बताया कि घटना के समय दुकान का शटर लॉक था। मालिक के आने के बाद में दुकान का शटर खोलकर उसमें फेल रही आग पर काबू पाया गया। जिससे आग आस पास फेल से पहले ही रुक गई। दुकान मालिक रईस खान ने आग में हुए नुकसान की कीमत नहीं बताई है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि आग में एक लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग का कारण फिलहाल साफ नहीं हो सका है। फायरकर्मियों का अंदाजा है कि आग शार्ट सर्केट के कारण लगी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews