जीतू पटवारी बोले, माफियाओं को संरक्षण देने राजगढ़ जा रहे शिवराज

जीतू पटवारी बोले, माफियाओं को संरक्षण देने राजगढ़ जा रहे शिवराज

भोपाल। राजगढ़ जिले में सीएए समर्थन रैली के दौरान कलेक्टर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेता राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। बुधवार को शिवराज सिंह भाजपा नेताओं के साथ राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंच रहे है। वहीं शिवराज के राजगढ़ दौरे को लेकर मंत्री जीतू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
शिवराज के राजगढ़ दौरे को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने शिवराज का घेराव करते हुए कहा है कि वे माफियाओं को बचाने और संरक्षण देने राजगढ़ जा रहे हैं। जीतू ने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज आज जैसा व्यवहार कर रहे है, पहले उनका व्यवहार ऐसा नहीं था।

मंत्री पटवारी ने कहा कि शिवराज स्वयं तय करें कि वे उदण्ड मप्र चाहते हैं या समृद्ध। भाजपा का अब संविधान पर भरोसा नहीं रहा। बिना अनुमति हठधर्मिता से रैली निकालते है और रोकने पर अधिकारियों के साथ दंगाइयों जैसा दुव्र्यवहार करते है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों के साथ मारपीट और उनके बाल खींचने जैसे कुकृत्य क्या सही दिशा देते हैं। ऐसे लोगों का शिवराज सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव का समर्थन करना दुखद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews