मंत्री ने गिनाए, एमपी मे कितने माफिया सक्रिय

मंत्री ने गिनाए, एमपी मे कितने माफिया सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 11 प्रकार के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इनमें ड्रग माफिया, भू माफिया, वसूली माफिया, फिरौती माफिया, शराब माफिया, मिलावट माफिया, चिटफंड माफिया, अवैध कॉलोनी माफिया, ब्लैकमेल माफिया, माइनिंग माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और सहकारी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीते 15 साल में माफिया राज बढ़ा है। अभी तक 615 भू माफियाओं पर कार्रवाई हुई है। 694 वे शराब माफिया, 150 मिलावट माफिया, 65 सहकारी माफिया, 149 वसूली माफिया और 1053 ट्रांसपोर्ट माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा माफिया के सपोर्ट में कलेक्टर आफिस का घेराव कर रही हैं। यही नहीं माफिया के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर सरकार ने एक शार्ट फिल्म भी जारी की है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे माफिया के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews