मंत्री विश्वास सारंग की कार दुघर्टनाग्रस्त, हादसे के वक़्त परिवार भी था साथ, बाल-बाल बचे सभी

मंत्री विश्वास सारंग की कार दुघर्टनाग्रस्त, हादसे के वक़्त परिवार भी था साथ, बाल-बाल बचे सभी

MP-Minister Vishwas Sarang’s Car Accident : मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई, हादसा उस वक़्त हुआ जब मंत्री सारंग राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस भोपाल लौट रहे थे। तभी सागर-मालथौन के बीच उनका वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में मंत्री सारंग बाल-बाल बच गए। शनिवार देर रात हुए इस हादसे के समय मंत्री सारंग का परिवार भी उनके साथ था। हादसे में क भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हालांकि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वही दूसरी गाड़ी से मंत्री सारंग अपने परिवार के साथ घर के लिए रवाना हुए।

अचानक डिवाइडर से टकराई गाड़ी 

दरअसल मंत्री सारंग टीकमगढ़ में विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और भोपाल आ रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी मालथौन के आगे अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी का एक्सल और रिम टूट गया और वो करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। ड्राइवर ने वक़्त रहते रफ्तार पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गय। सुबह 5 बजे क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने पहुंचाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews