पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, आयोग ने किया कमिश्नर को नोटिस जारी

जब एक महिला चेंजिंग रूम मे कपड़े चेंज करने गई तो उसके पति ने कमरे में लगे कैमरे को देखा, जिससे कमरे में मोबाइल होने एवं उससे महिलाओं के वीडियो बनाये जा रहे है, इसका खुलासा हुआ।
पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, कमिश्नर को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित मेडी स्कैन पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। बीते गुरूवार को जब एक महिला चेंजिंग रूम मे कपड़े चेंज करने गई तो उसके पति ने कमरे में लगे कैमरे को देखा, जिससे कमरे में मोबाइल होने एवं उससे महिलाओं के वीडियो बनाये जा रहे है, इसका खुलासा हुआ।

मामलें में पुलिस को मिले सबूत 

मामले के सामने आने के बाद महिला और उसके परिजनों ने सेंटर में जमकर हंगामा किया था जिसके बाद मौके पर पहुंची अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने सेंटर के कर्मचारी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की थी, प्रारम्भिक जांच में युवक के मोबाईल से महिलाओं और युवतियों के सेंटर में सोनोग्राफी के दौरान कपड़े बदले जाने के वीडियो थे।पुलिस ने चेंजिंग रूम को सील कर मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है। मामलें में पुलिस ने जांच की बात कही थी।

आयोग का नोटिस 

वही मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews