
BHOPAL NEWS : प्रदेश के किसानों को सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 20 मई 2024 तक प्रदेश में किसानों से गेहूं उपार्जन किया जाएगा। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पहले 07 और 15 मई तक होनी थी गेहूं खरीदी
पहले इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 7 मई और जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में 15 तक होना था, अब 20 मई तक किसानों से गेहूं उपार्जन किया जाएगा, गेहूं खरीदी खाद्य विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है।
[dgv_vimeo_video id=”941282188″]
