मध्य प्रदेश उप चुनाव के लिए बिछने लगी चुनावी बिसात

मध्य प्रदेश उप चुनाव के लिए बिछने लगी चुनावी बिसात

भोपाल। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट को लेकर आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर जौरा में चुनाव बिसात बिछने लगी है। भाजपा ने शनिवार को जौरा और कैलारस में किसान सम्मेलन से शुरूआत कर दी है। किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हुंकार भरी।

मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। झाबुआ उपचुनाव के बाद कांग्रेस-भाजपा के लिए यह दूसरा उपचुनाव है। हालांकि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस ने कब्जा जमाया था और कांतिलाल भूरिया ने जीत दर्ज की थी। जौरा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में जहां एक ओर प्रत्याशियों के नामों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। वहीं भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए अभी से कसरत करना शुरू कर दी है। भाजपा ने शनिवार को जौरा और कैलारस में किसान सम्मेलन कर हुंकार भरी। किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुरैना से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, विधायक भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने अपने लिए जमीन तैयार करना शुरू कर दी है। विगत साल हुए विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मुरैना में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ था और पार्टी यहां पर अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिसके चलते भाजपा उपचुनाव में इस सीट से अपना खाता खोलने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं पार्टी की मंशा है कि इस सीट पर कब्जा जमाकर वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े कर सकती है। भाजपा के लिए यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से केन्द्र में नरेन्द्र सिंह तोमर केन्द्रीय मंत्री है, जो कि मुरैना से सांसद भी है। इसलिए भाजपा के लिए यह सीट नाक का बाल है। कहा जा सकता है कि जौरा की हार जीत कांग्रेस भाजपा के लिए भविष्य की राजनीति तय करेगी।

विपक्ष को कुचलने वाली मानसिकता को कुचल देंगे: चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार मध्यरात्रि ग्वालियर पहुंचे और मुरार स्थित व्हीआईपी सर्किट हाउस में रूके। दूसरे दिन शनिवार को सुबह स्व.राजमाता की पुण्यतिथि पर कटोरा ताल स्थित छत्री में आयोजित पुष्पांजलि सभा में भी पहुंचे और राजमाता को नमन् कर वाय रोड जौरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार के मंत्री सत्ता मद में चूर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews