
MP Assembly Winter Session Congress Putana avatar
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। यह सत्र पांच दिन तक चलेगा। सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस की एक विधायक पूतना का वेष धारण कर सदन पहुंची और विपक्ष ने सवाल पूछा कि बीजेपी सरकार पूतना रूप धारण कर इस मुद्दे पर मौन क्यों है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार ने शीतकालीन सत्र सिर्फ पाँच दिन का इसलिए रखा है क्योंकि वो जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए ताकि विपक्ष जनता की समस्याओं और अन्य मुद्दों को सदन में रख सके।
‘पूतना’ का वेश धरकर विधानसभा पहुंची कांग्रेस विधायक, विपक्ष का ज़ोरदार हंगामा
विधानसभा में आज उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब एक कांग्रेस विधायक ‘पूतना’ का रूप धारण कर पहुंची। उसके गले में कफ सिरप की माला था। अन्य विपक्षी विधायकों के हाथों में तख्तियां थी जिनपर सरकार के लिए सवाल थे। विधानसभा परिसर में इन्होंने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा कि ‘पूतना बनकर प्रदेश में क्या कर रही हो’ तो पूतना वेषधारी विधायक ने कहा कि ‘मैं बीजेपी सरकार हूं जो कभी कफ सिरप बनकर तो कभी चूहा बनकर बच्चों को मारती हूं।’ इस तरह कांग्रेस ने सरकार पर बच्चों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया।
उमंग सिंघार ने की सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में कई मासूम बच्चों के घरों के चिराग बुझ गए। माताओं की गोद सूनी हो गई, लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार पूतना बनकर मौन धारण किए बैठी है। उन्होंने प्रदेश की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवाओं के पास नौकरी नहीं हैं, ड्रग्स खुलेआम बिक रहे हैं और कानून-व्यवस्था बदहाल है लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने सत्र इसलिए छोटा रखा है क्योंकि वो इनपर चर्चा नहीं करना चाहती और कांग्रेस की आवाज़ को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की नहीं आम जनता की आवाज़ है और हमने रणनीति बनाई है। इसी के साथ उन्होंने मांग की कि सरकार सत्र की अवधि बढ़ाए जाए ताकि जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।
मध्यप्रेश विधानसभा, शीतकालीन सत्र – 01 दिन
पूतना-रूप धारण कर क्यों मौन है सरकार? ज़हरीली दवाइयों पर भाजपा दे जवाब!
विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर आज कांग्रेस विधायक दल ने छिंदवाड़ा कफ़ सिरप कांड में मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतों के विरोध में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन… pic.twitter.com/kyWVIbIAHS
— Umang Singhar (@UmangSinghar) December 1, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

