नड्डा बनाएंगे नई टीम, जगह बनाने मप्र के BJP नेता सक्रिय

नड्डा बनाएंगे नई टीम, जगह बनाने मप्र के BJP नेता सक्रिय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ताजपोशी के बाद अब उनकी नई टीम का इंतजार है। नड्डा की टीम में मध्य प्रदेश के किन नेताओं को शामिल किया जाएगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए प्रदेश के नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में मध्य प्रदेश से पांच केंद्रीय पदाधिकारी थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित राज्यसभा सदस्य प्रभात झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद और ज्योति धुर्वे सचिव पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव के रूप में बंगाल का प्रभार संभाल रहे थे।

नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे अपनी अलग टीम बनाएंगे। नई टीम में शामिल होने के लिए नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसके लिए ज्यादातर नेता दिल्ली में सक्रिय हो गए हैं। चारों केंद्रीय पदाधिकारी पिछले कुछ समय से प्रदेश में अति सक्रियता दिखा रहे थे, जिसकी वजह साफ थी कि आने वाली टीम में अपना स्थान बना सकें। अब तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नेता सक्रिय थे। लेकिन अब राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने की सियासत शुरू हो गई है।

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अब जल्द ही अपनी नई टीम बनाएंगे। इस टीम में मप्र से कौन-कौन से चेहरे होंगे, फिलहाल कहा नहीं जा सकता है पर स्थानीय नेताओं ने दिल्ली में सक्रियता बढ़ा दी है। नड्डा की ससुराल जबलपुर की है, इसलिए वे प्रदेश के ज्यादातर नेताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते है। ऐसे में कई नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews