MP Budget 2025: कर्ज का बजट बताने पर वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कहा- पहले जानकारी प्राप्त करें फिर बोलें

वीडी शर्मा ने कहा, मेरा मानना है कि कांग्रेस को तो इस बजट का स्वागत करना चाहिएय क्योंकि ये बजट विकसित मध्य प्रदेश के लिए है लेकिन उन्हें तो अपने नेता की तरह ही नकारात्मक बात करनी है जैसे वे लोकसभा में करते हैं वैस इन्हें यहाँ करनी है।
MP Budget 2025 VD Sharma

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश की सरकार ने आज 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, डॉ मोहन यादव सरकार का ये दूसरा बजट है जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि है, भाजपा के नेता जहाँ इस बजट का स्वागत कर रहे हैं और इसे विकसित मध्य प्रदेश बनाने वाला बाजार बता रहे हैं तो कांग्रेस इसे निराशाजनक और कर्ज का बजट बता रही है।

मध्य प्रदेश सरकार को कर्ज को लेकर हमलावर रहने वाली कांग्रेस ने बजट को लेकर भी यही लाइन पकड़ी है, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किये गए बजट को कांग्रेस ने कर्ज का बजट बता दिया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ कर्ज की काली पोटली सिर पर रखकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाये लेकिन उनको जवाब दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने।

मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा ये बजट ऐतिहासिक है ये बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी की भावनाओं और संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, मुझे विश्वास है कि इस बजट से मध्य प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा और मोदी जी के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वीडी शर्मा बोले कांग्रेस को बजट का स्वागत करना चाहिए 

कांग्रेस द्वारा सरकार के वादों पर उठाये जा रहे सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस चिंता न करे, भाजपा जो कहती है वो करती है कांग्रेस की तरह झूठ छल कपट की राजनीति नहीं करती, मेरा मानना है कि कांग्रेस को तो इस बजट का स्वागत करना चाहिए क्योंकि ये बजट विकसित मध्य प्रदेश के लिए है लेकिन उन्हें तो अपने नेता की तरह ही नकारात्मक बात करनी है जैसे वे लोकसभा में करते हैं वैस इन्हें यहाँ करनी है।

कर्ज लेने का एक दायरा होता है, कांग्रेस ज्ञान प्राप्त करे फिर आरोप लगाये 

कर्ज का बजट कहने पर वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा ऐसा कहने वाले कांग्रेस नेताओं को पहले ज्ञान प्राप्त करना चाहिए , उन्हें कोई जानकारी तो होती नहीं है और ना ही वो लेना चाहते हैं , वीडी शर्मा ने बोला कोई भी व्यक्ति या  सरकार कर्ज लेना चाहती है तो उसके लिए एक दायरा होता है नियम होते हैं उसी के तहत वो कर्ज लेता है और ये कोई नहीं बात नहीं है ये परंपरा तो वर्षों से है।

वीडी शर्मा की कांग्रेस को नसीहत, आरोप लगाने से प्रदेश नहीं चलता 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा नकारात्मक राजनीति या फिर आरोप लगाने से सरकार और प्रदेश नहीं चलता डॉ मोहन यादव की सरकार प्रदेश के एकीकृत विकास की तरफ आगे बढ़ रही है और हर गरीब का कल्याण करना भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता है।

[dgv_vimeo_video id=”1065095027″]

[dgv_vimeo_video id=”1065095259″]

[dgv_vimeo_video id=”1065095426″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews