सीएम डॉ मोहन यादव ने सुनीता विलियम्स को दी बधाई, कहा- “आपकी यह यात्रा विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है”

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- ये ऐतिहासिक क्षण है, भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
Sunita Williams

MP CM Dr Mohan Yadav congratulated Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी से जितना अमेरिका खुश है उससे कहीं ज्यादा भारत में खुशियाँ मनाई जा रहीं है, धरती पर वापसी के लिए सुनीता के पैतृक गाँव गुजरात के झूलासण में प्रार्थना की जा रही थी, परिजनों और गाँव के लोगों ने जैसे ही सुनीता की धरती पर वापसी की खबर सुनी गाँव में दिवाली जैसा माहौल हो गया, तडके ही जुलूस निकाला गया, उधर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुनीता विलियम्स को उनकी सकुशल वापसी पर बधाई दी है

लगभग 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहने वाली सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को आखिरकार वैज्ञानिकों ने धरती पर सुरक्षित वापस उतार लिया, केवल 8 दिनों के लिए साथी वैज्ञानिक विल्मोर के साथ स्पेश स्टेशन पर गई थी लेकिन वहां फंस गई , उनके फंसे रहने के बाद तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे, अलग अलग सूचनाएं सुनीता औ रुनके परिजनों के लिए मुश्किल पैदा कर रही थी लेकिन वैज्ञानिकों ने अथक मेहनत के बाद ड्रैगन कैप्सूल की मदद से 17 घंटे की यात्रा कर धरती पर अपने साथियों के साथ सुरक्षित वापस लौट आई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा – आपका स्वागत है, धरती ने आपको बहुत मिस किया। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया : मोदी 

पीएम मोदी ने लिखा- अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना।एक पथप्रदर्शक और एक आइकन सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

सीएम मोहन यादव ने कहा- यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- ये ऐतिहासिक क्षण है, भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आपकी यह यात्रा विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा और विज्ञान के साथ भावी पीढ़ियों के लिए आपकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews