इन्वेस्टर समिट को लेकर निवेश और रोजगार के आंकड़ों पर कांग्रेस ने उठाये सवाल, सरकार पर साधा निशाना

Jitu Patwari PC

MP Investor Summit : मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है पिछले दिनों संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव आयोजित की गई अब 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा रही है लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है, आज उसने मीडिया के सामने की उदाहरण देते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज राजधानी में पत्रकारों से बात की दोनों नेताओं ने प्रदेश में हो रहीं इन्वेस्टर समिट में सरकार के खर्चे, उसमें आने वाले निवेश और रोजगार मिलने के दावों की आंकड़ों के आधार पर तस्वीर दिखाई।

रोजगार और निवेश के आंकड़ों पर कांग्रेस का तंज 

जीतू पटवारी ने कहा सरकार निवेश लाने के बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन यहाँ जो निवेशक आ रहे हैं उनमें से कई परेशान है उन्होंने एक फिल्म के माध्यम से निवेशकों की बाते भी मीडिया के सामने रखी, कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा बताये जाने वाले रोजगार के दावों को गलत बताते हुए कहा कि रोजगार कार्यालय कुछ कहता हैं और हमारे मुख्यमंत्री के आंकड़े कुछ और है ये अपने आप में दावों की पोल खोलता है।

प्रदेश के उद्योगों में बाहर के लोग, एमपी के युवाओं को रोजगार कौन देगा 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढे बड़े बड़े उद्योग आये इसका हम स्वागत करते हैं लेकिन उसमें मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले इसका भी तो ध्यान सरकार को रखना होगा , उन्होंने कहा पिछले दिनों में पन्ना में हुई दुर्घटना को देखने जेके फैक्ट्री गया वहां सब बाहरी कर्मचारी , पीथमपुर में सब बाहर के कर्मचारी, ठीक है भारत में कोई कहीं भी नौकरी कर सकता है लेकिन प्रदेश के युवाओं को रोजगार कौन देगा ? उन्होंने कहा सीएम जनता के पैसे से विदेश घूमते हैं लेकिन निवेश नहीं ला पाते।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews