MP : BJP में अपराधियों की NO ENTRY पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-भद्दे मजाक की हद पार

MP : BJP में अपराधियों की NO ENTRY पर कांग्रेस का पलटवार, कहा-भद्दे मजाक की हद पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मध्यप्रदेश  निकाय चुनाव में अपराधियों को टिकट न दिए जाने के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है, कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर सवाल दागे है, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी,कृपया सुबह-सुबह झूठ से स्नान मत कीजिये, गुंडों,अपराधियों,गैंगस्टर, कुख्यात सटोरियों,जुंआरियों,जिलाबदर, हत्या के आरोपियों, उनकी पत्नियों को टिकिट आप दें और राजनीति का अपराधीकरण कांग्रेस कर रही है? भद्दे मज़ाक की हद पार कर दी आपने!

— KK Mishra (@KKMishraINC) June 20, 2022

यह भी पढ़ें…  मध्यप्रदेश : अब क्रिमिनल की नगर सरकार में “NO ENTRY”- शिवराज का फरमान

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिए एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण किया है अपराधियों को ही नेता और जनप्रतिनिधि बना दिया है भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ राजनीति की पक्षधर है, हमारे नेता जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं पीएम  नरेंद्र मोदी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी का यह निर्देश और फैसला है कि हम राजनीति का अपराधीकरण नहीं होने देंगे, जैसे ही इंदौर के टिकट का संज्ञान में आया किसी आदतन अपराधी के परिवार को टिकट मिला है तुरंत जैसे ही पता चला मैंने प्रदेश अध्यक्ष जी ने और संगठन महामंत्री ने तत्काल टिकट को रद्द किया, आगे ऐसी कोई बात संज्ञान में आएगी तो यह बात पक्की है कि भारतीय जनता पार्टी आदतन और कुख्यात अपराधी को जनप्रतिनिधि के पद पर प्रतिष्ठित नहीं करेगी हम तुरंत एक्शन लेंगे सार्वजनिक जीवन में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि लोक सेवा के लिए होते हैं जनकल्याण के लिए होते हैं विकास के लिए होते हैं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews