MP-कोरोना के बढ़े मरीज, मगर राहत की बात 3 से 5 दिन में हो रहे स्वस्थ

MP-कोरोना के बढ़े मरीज, मगर राहत की बात 3 से 5 दिन में हो रहे स्वस्थ

MP corona update : मध्यप्रदेश में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 49 नए मरीज मिले। इनमें से 22 मरीज अकेले भोपाल में मिले हैं। इससे प्रदेश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 279 और भोपाल में यह आकंडा 99 हो गया है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना संक्रमित मरीज घर में ही इलाज से तीन से पाँच दिन में ठीक हो रहे है। वही बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

बढ़े मामले 

पिछले 24 घंटे में 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इनमें से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर तो दो सामान्य कोविड वार्ड में भर्ती हैं। इंदौर में एक दिन पहले एक 98 साल की महिला की कोविड संक्रमण से मौत भी हो गई थी, वहीं भोपाल के दो अलग-अलग अस्पतालों में 4 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा शेष मरीजों को घरों पर आइसोलेट किया गया है। कोविड सैंपल टेस्टिंग डेटा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संदिग्ध मरीजों के सबसे ज्यादा 128 सैंपल्स की जांच भोपाल में हुई है। भोपाल में दो दिन पहले एक 80 साल की महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज शहडोल की वायरोलॉजी में सबसे कम 10 नमूने जांचे गए। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 178 लोगों की जांच रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई, जिसमें 4 मरीज ही कोविड पॉजिटिव निकले। फिलहाल अब भोपाल में 99, ग्वालियर में 26, इंदौर में 59, जबलपुर 23, होशंगाबाद 10, राजगढ़ 22, सीहोर 12, सागर और सतना में 3-3 एक्टिव केस है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews