MP Election 2023 : कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को लेकर झूठी घोषणा का आरोप लगाया, सीएम शिवराज से माफी की मांग

MP Election 2023 : कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को लेकर झूठी घोषणा का आरोप लगाया, सीएम शिवराज से माफी की मांग

MP Election 2023 : दो दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सावन माह में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने की घोषणा की थी। इसी के साथ उन्होने लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाने का ऐलान किया और कहा कि अब से हर माह उन्हें 1000 की जगह 1250 रुपये मिलेंगे। उन्होने उसी दिन बहनों के खाते में 250 रुपये डालने की बात भी कही और कह कि इस राशि से वो अपना राखी का त्योहार अच्छे से मनाएं। लेकिन अब कांग्रेस ने उनकी इस घोषणा को झूठ बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है।

सीएम से की माफी की मांग

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज जब महंगाई चरम पर है, आखिर कोई भी 250 रुपये में धूमधाम से त्योहार कैसे मना सकता है। उन्होने कहा कि जिस तरह से महंगाई धावा बोल रही है, ढाई सौ में कोई भी पर्व मनाना किस तरह संभव है। इसी के साथ उन्होने कहा कि 250 रुपये देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का उपहास उड़ाया है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। विभा पटेल ने कहा कि ‘घोषणावीर और झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर, मीडिया के माध्यम से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन 250 रुपये में बहनें त्योहार मनाना तो दूर, एक किलो मिठाई भी अपने भाई के घर लेकर नहीं जा सकती।’

‘महिलाएं मिलकर देंगी जवाब’

इसी के साथ उन्होने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात पर कहा कि कल सावन का महीना समाप्त हो जाएगा और इसी के साथ मुख्यमंत्री की उस घोषणा का भी कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। और इस दौरान भी किसी को साढ़े चार सौ में सिलेंडर नही मिला है। गैस एजेंसियों ने लोगों को मूल राशि में ही सिलेंडर दिए और कहा कि उनके पास शासन का ऐसा कोई निर्देश नहीं है। इसलिए ये सिर्फ झूठी घोषणा थी। उन्होने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाएं मिलकर उनके इस झूठ और छल का जवाब देंगीं।  इस अवसर पर विभा पटेल ने कहा कि कमलनाथ पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर वो 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे और उसमें सावन माह जैसी कोई शर्त नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”858962196″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews