MP Election 2023 : कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर कसा तंज, कहा ‘खुद अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे’

Kamal Nath

MP Election 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो जनता से पूछ रहे हैं ‘चुनाव लड़ूं कि नहीं लड़ूं’ और इस सवाल के साथ ही वो भावुक होते नजर आए। इसे लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि सीएम शिवराज अब खुद ही अपना विदाई समारोह आयोजित कर अपना विदाई भाषण पढ़ रहे हैं और इस दौरान भी जनता ही नहीं बल्कि उनकी आखों में आंसू है। इसी के साथ उन्होने कहा कि कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है।

कमलनाथ ने कसा तंज

मंगलवार को सीएम शिवराज अपने गृह जिले सीहोर पहुंचे थे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने अचानक ही सवाल कर डाला ‘चुनाव लड़ूं कि नहीं लड़ूं’। इस सवाल को करने के बाद शिवराज भावुक होते नजर आए। कमलनाथ ने इसे लेकर तंज किया है और कहा है कि ‘मप्र के मुख्यमंत्री जी की विडंबना तो देखिए कि अब वो मंचों से अपने जाने की बात ख़ुद ही करने लगे हैं। ये भाजपाई राजनीति का अजब दौर है, जब ख़ुद ही वो अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं, ख़ुद ही विदाई भाषण पढ़ रहे हैं लेकिन एक विशेष विरोधाभास ये है कि विदाई की इस बेला में जनता की आँख में आँसू नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार के जाने की और कांग्रेस सरकार के आने की ख़ुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है। कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है।’

उम्मीदवारों पर उठाए सवाल

इससे पहले भी कांग्रेस लगातार बीजेपी उम्मीदवारों पर निशाना साध रही है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों के नाम शामिल है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दिया गया है। इसे लेकर कमलनाथ लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी के पास लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं हैं। वहीं तीन लिस्ट जारी होने पर भी अब तक शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल न होने को लेकर भी सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। अब कमलनाथ ने एक बार फिर कहा है कि बीजेपी की विदाई तय है और ये बात खुद शिवराज सिंह की सभा में सिद्ध हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews