MP Election 2023 : नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती’

MP Election 2023 : नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती’

MP Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता मोदी जी कल एमपी आ रहे है, यह हम सबका सौभाग्य है कि वह कल संत रविदास जी के मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। वहीं सोमवार को कमलनाथ के महाकाल की सवारी में शामिल होने की बात पर उन्होने तंज कसते हुए कहा है कि ये सब चुनावी हिंदू हैं लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है।

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘आखिर वे अब क्यों महाकाल की सवारी में शामिल होंगे। चुनाव है इसलिए ? ये मूल प्रश्न है। इसका कोई जवाब नहीं दे रहा कांग्रेस में। ये सवारी तो आदिकाल से निकल रही है और कमलनाथ भी लंबे समय से सांसद हैं। लंबे समय से केंद्रीय मंत्री थे। मुख्यमंत्री रहे, तब क्यों नहीं गए। अब इसलिए क्योंकि कांग्रेस पर संकट है। कांग्रेस को बचाने के लिए ये छद्म धर्मनिरपेक्षता है। ये चुनावी हिंदू हैं। लोगों में भ्रम फैला रहे हैं लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है।’

वहीं रतलाम की घटना पर उन्होने कहा कि ‘आतंकी नारे लगाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर NSA की कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश राजस्थान नहीं है, यहां कांग्रेस की नहीं भाजपा की सरकार है। ऐसे विवादित नारे लगाने वाले संभल जाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होने कहा कि ऐसे आतंकी नारे लगाने वालों को 24 घंटे में पता चल जाएगा, वो संभल जाएं नहीं तो उनके साथ क्या हश्र होगा वे इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews