
MP Politics : शिवपुरी के नरवर में दो दलित युवकों की पिटाई के मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। मुस्लिम युवकों द्वारा दलितों की पिटाई की गई और मामले में कांग्रेस द्वारा कोई बयान नहीं आने पर वीडी शर्मा ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इसी तरह बांटने की सियासत करती आई है और इस बार भी उसकी यही मानसिकता उजागर हुई है।
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘शिवपुरी जिले के नरवर तहसील की एक बेहद अमानवीय कृत्य की घटना सामने आई है। हमारे जाटव और केवट समाज के युवकों को मुस्लिमों की भीड़ ने झूठे आरोप में न सिर्फ बेरहमी से उनको पीट, बल्कि मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई और मुंह में मल ठूंसा गया। ये कृत्य शिवपुरी के नरवर में मुस्लिम युवकों ने उन युवकों के साथ जो घटना की है, ये बेहद दुर्भाग्यजनक है मैं इस घटना की कड़ी आलोचना करता हूं। मुस्लिमों की भीड़ ने दलित युवकों को झूठा आरोप लगा कर जिस प्रकार से घटना की है, वो जांच में साफ हो गया कि इस प्रकार के कोई घटना हुई ही नहीं। उसके बावजूद झूठी घटना पर हमारे दलित युवकों के साथ जिस घटना से मुस्लिम युवकों ने की। बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि अगर कोई मुस्लिम इस प्रकार के अपराध हमारे दलित भाई या बहन के साथ करते हैं तो कांग्रेस के मुंह पर ताले लग जाते हैं। उनके खिलाफ न तो कमलनाथ जी की ट्विटर चिड़िया चली, न दिग्विजय सिंह जी की ट्विटर चिड़िया चली। कोई इसके बारे में नहीं बोलता।’ उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की सियासत करती है और इस घटना पर भी उसने वही किया है।
[dgv_vimeo_video id=”842451803″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

