MP Election : बसपा ने जारी की पांचवीं सूची, भाजपा-कांग्रेस छोड़ने वाले पांच बागियों को मिला टिकट

bsp

MP BSP Candidates List : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। और पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। इस बीच बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

इन नेताओं को मिला टिकट

बता दें कि कांग्रेस से बसपा ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को सतना जिले की नागोद सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व विधायक रसाल सिंह को भिंड जिले की लहार सीट से उतारा है। इसके अलावा सतना जिले की सतना विधानसभा सीट से रत्नाकर चतुर्वेदी, अशोक नगर की अशोक नगर विधानसभा सीट से धनपाल सिंह और बालाघाट की बालाघाट सीट से कमल सिंह राउत को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें, बसपा अब तक 78 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में सात, दूसरी सूची में नौ, तीसरी सूची में 26, चौथी सूची में 31 और पांचवी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews