मध्यप्रदेश में अब ऑनलाइन शराब बेचेगी सरकार

मध्यप्रदेश में अब ऑनलाइन शराब बेचेगी सरकार

भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की 2020-21 के लिए प्रस्तावित आबकारी व्यवस्था में राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार नए-नए उपाय कर रही है ।इसमें सबसे नया उपाय विदेशी शराब के प्रदाय को ऑनलाइन करना है यानी कि अब आप घर बैठे बैठे शराब की बोतल मंगा सकते हैं ।सरकार का दावा है कि इस व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक बोतल में बारकोड लगाया जाएगा और हर बोतल की निगरानी की व्यवस्था की जाएगी लेकिन यह संभव हो पाएगा या नहीं यह तो सहज समझ में आता है ।इतना ही नहीं सरकार अंगूर उत्पादक कृषकों की आय में बढाने के लिए अंगूर से बनाई जाने वाली शराब की प्रसार के लिए पर्यटन स्थलों पर 15 नए आउटलेट खोलेगी।इन आउटलेटओं की फीस 10000 रू वार्षिक रहेगी। हालांकि सरकार ने कड़ी आलोचना की चलते उप दुकाने नहीं खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश की सभी 2544 देसी मदिरा दुकानों एवं 1061 विदेशी मदिरा दुकानों का निष्पादन पिछले साल की तुलना में 25% की वृद्धि  की टेंडर से नीलामी या नवीनीकरण से किया जाएगा। प्रदेश के चार बड़े महानगरों इंदौर ,भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में दुकानों के 2-2 समूह 12 नगर निगमों वाली जिलों में दुकानों का एक समूह और शेष 36 जिलों में नवीनीकरण लॉटरी या ई टेंडर के माध्यम से दुकानें खोली जाएंगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews