MP के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमल नाथ पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

MP के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमल नाथ पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Former CM Kamal Nath) के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी की स्वाभाविक स्थिति मध्य प्रदेश (MP News) को बदनाम करने की शुरू से ही रही है , देश को बदनाम करने की रही है। अभी भी वो वही कर रहे हैं।

भोपाल (Bhopal News) में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से बात करते हुए महिला अपराधों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा की जा रही बयानबाजी और ट्वीट पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जवाबी हमला किया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर शिवराज सरकार (Shivraj Government)  कितनी अधिक संवेदनशील है, यह इससे ही पता चलता है कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां बच्चियों से दुराचार पर फांसी की सजा शुरू की हुई।

कमल नाथ पर किया पलटवार 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर जिले में महिला थाना है और हर थाने में महिला डेस्क है। मुस्कान अभियान भी हमने चलाया उसमे कितनी बड़ी संख्या में बेटियों की घर वापसी हुई है सब जानते हैं। लेकिन कमल नाथ जी को यह सब नहीं  दिखाई देता है। कमल नाथ जी स्वाभाविक स्थिति मध्य प्रदेश को बदनाम करने की शुरू से ही रही है , देश को बदनाम करने की रही है। अभी भी वो वही कर रहे हैं।  महान भारत को बदनाम भारत बताने वाले कमल नाथ जी , कोरोना के समय कब्रिस्तान में मुर्दों से बात करने वाले कमल नाथ जी को इस पर तो विचार करना चाहिए।

अन्ना हजारे ने किया केजरीवाल  को बेनकाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अन्ना हजारे द्वारा लिखी चिट्ठी से जुड़े सवाल पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अन्ना हजारे जी ने हजार टाके की बात कही है, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के जन्मदाता ने ही केजरीवाल जी की नीयत पर सवाल उठा कर उन्हें बेनकाब कर दिया है।

केजरीवाल की कथनी और करनी में बड़ा अंतर 

उन्होंने कहा कि शराब बंदी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने जो भाषण दिए थे उसकी क्लिपिंग दिल्ली की जनता देखे तो पता चलेगा की केजरीवाल की कथनी और करनी में कितना अंतर बड़ा फर्क है , ये लोग क्या कहते थे और क्या कर रहे है , भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं, खास बात य है कि जब इनसे शराब को लेकर सवाल किये जाएँ तो ये लोग सर्कार गिराने, विधायकों को खरीदने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को दिल्ली और देश की जनता समझ गई है उन्हें अब अगले चुनाव की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”744904731″]

[dgv_vimeo_video id=”744905176″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews