गृह मंत्री बोले- पुनर्मतदान के जिम्मेदार आरोपियों से वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस को घेरा, कोरोना केस पर अपडेट

mp home minister

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री ने कहा है कि निर्वाचन में पुनर्मतदान के जिम्मेदार लोगों से वसूली संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।समाज में भय और आतंक का वातावरण पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ समाज का आगे आना निसंदेह स्वागत योग्य है।बता दे कि लहार में पहले चरण में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के बाद प्रशासन ने रीपोलिंग के लिए जिम्मेदार आरोपियों से पूरा खर्च जमा करने का नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सेवानिवृत्ति को लेकर जारी हुआ ये आदेश, ये होंगे मानक, देनी होगी रिपोर्ट

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में दो ही जवान हैं एक कमलनाथ जी और दूसरे दिग्विजय सिंह जी, और उनके जवान हैं नकुलनाथ जी और जयवर्धन जी। बाकी के कांग्रेस के जवान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए हैं। ये राजसुख भोगने के लिए, वो फर्श बिछाने के लिए।कमलनाथ जी अगर बारिश में गाड़ी में बैठे-बैठे छाता लगाकर लोगों से मिलने-जुलने को ही जनसंपर्क समझते हैं, तो ऐसा जनसंपर्क उन्हीं को मुबारक।

गृह मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उपचुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने इसी तरह के दावे किए थे। जो हश्र वहां हुआ था, वहीं हश्र यहां होने वाला है।बीजेपी पर जनता का विश्वास है, इसलिए चुनाव में हमारी जीत होती है। कांग्रेस का दृष्टिकोण धृतराष्ट्र वाला है, इसलिए उसे यह बात दिखाई नहीं देती।दृष्टि का इलाज किया जा सकता है, दृष्टिकोण का नहीं।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2017: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची जारी, यहां देखें लिस्ट

उदयपुर की घटना पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तालिबानी संस्कृति के खिलाफ समाज अब एकजुट होकर आगे आ रहा है। कन्हैयालाल जी के हत्यारों का केस नहीं लड़ने का उदयपुर बार एसोसिएशन का फैसला स्वागत योग्य कदम है। आगे कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल जी का मध्य प्रदेश में स्वागत हैं लेकिन यहां तीसरे दल की कोई गुंजाइश नहीं है। आम आदमी पार्टी को कोई भ्रम है तो यह जल्द ही टूट जाएगा।

कोरोना केस की जानकारी देते हुए गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 07 नए केस आए हैं जबकि 62 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 1.52 % है और रिकवरी रेट 98.70 % है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 636 एक्टिव केस है। साथ ही कहा कि आज हैदराबाद में बीजेपीराष्ट्रीय कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री जी व प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ भाग लूंगा।

यह भी पढ़े.. हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, अब 31 जुलाई तक मिलेगा लाभ, जल्द खाते में आएगी 3 महीने की पेंशन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews