
Tirupati temple laddu controversy: विश्व प्रसिद्द तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी, अशुद्ध लड्डू का मामला गर्माता जा रहा है, चंद्रबाबू नायडू सरकार के खुलासे के बाद आंध्रप्रदेश की पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। भाजपा ने इसे लेकर बड़ा हमला किया है और इसे एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ये पाप है, अक्षम्य अपराध है जो सात पीढ़ी तक निकलता है।
उन्होंने कहा कि ये जो मामला सामने आया है उससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज शर्मसार है, जगन मोहन रेड्डी की तत्कालीन सरकार ने बदतमीजी और घ्रणा की सभी सीमाएं लाँघ दी। वो तिरुपति बालाजी मंदिर जो करोड़ों हिन्दुओं के आदर और श्रद्धा का केंद्र हैं वहां के लड्डू (प्रसादम) में इस तरह की मिलावट करना, मुझे लगता है ये अंतरराष्ट्रीय साजिश है हमें ये सोचना पड़ेगा कि जगन मोहन रेड्डी ने ऐसा क्यों किया?
बड़ा सवाल कांग्रेस ऐसे कृत्यों को संरक्षण क्यों दे रही है
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमें देखना होगा कि कांग्रेस इस तरह के कृत्य को संरक्षण क्यों दे रही है, हिन्दू धर्म का अपमान करना, हिन्दू आस्था पर चोट करना, सनातन धर्म को अपमानित करना ये एक बड़ी साजिश है। कांग्रेस के नेता, जगन मोहन रेड्डी सहित अन्य कई नेता हिन्दू देवी देवताओं का लगातार अपमान करते आये हैं लेकिन ये तो पाप है।
रेड्डी परिवार ने जो पाप किया वो अक्षम्य है
उन्होंने कहा कि पाप करने वाले को ध्यान रखना चाहिए पाप का केवल प्रायश्चित नहीं होता ये अक्षम्य अपराध है इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा, जगन मोहन रेड्डी परिवार ने जो पाप किया है वो अक्षम्य है ये सात पीढ़ी तक निकलता है इसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
नायडू सरकार द्वारा कराई गई जाँच में हुआ है खुलासा
आपको बता दें कि तिरुमाला स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू (प्रसादम) को बनाने वाले घी में जानवरों की चर्बी, मछली का तेल आदि की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने तिरुपति मंदिर में चढ़ने वाले लड्डू की जांच की और रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उसके सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।
मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी का बयान भी आया सामने
मुख्यमंत्री नायडू ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर तिरुपति के लड्डू की पवित्रता ख़राब करने के आरोप लगाये थे हालाँकि वाईएसआर कांग्रेस ने इन आरोपों कोनकार दिया है। ये मुद्दा देश में तूफान मचाये हुए है इसी बीच मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि लड्डू बनाने वाले घी में मिलावट की उन्हें जानकारी थी इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों और देवस्थानम प्रमुख के सामने भी रखी थी लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
"यह अंतरराष्ट्रीय साजिश का परिणाम"
तिरुमला के लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर जगन रेड्डी सरकार पर बरसे विश्वास सारंग@VishvasSarang @BJP4India #TirupatiLaddu #TirupathiLaddu #TirumalaTemple #TirupatiControversy #Tirupati #Tirumala #TirupatiPrasadam #JaganMohanReddy… pic.twitter.com/21Al9yKgxR
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 21, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

